धोरैया: उत्पाद कार्यालय धोरैया में पुलिस पदाधिकारी को धक्का देकर भागा गिरफ्तार शराबी, थाने में प्राथमिकी दर्ज
Dhuraiya, Banka | Mar 21, 2024 धोरैया उत्पाद कार्यालय में पुलिस पदाधिकारी को धक्का देकर गिरफ्तार शराबी फरार हो गया। अवर निरीक्षक मोईज अहमद के बयान पर रणगांव के शराबी मुरारी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रणगांव में शराब पीकर हंगामा करने पर मुरारी को गिरफ्तार किया गया था। उत्पाद कार्यालय में जांच के बाद पुलिस पदाधिकारी को धक्का देकर शराबी भाग गया।