धोरैया: धोरैया थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
Dhuraiya, Banka | Mar 21, 2024 होली पर्व को लेकर आपसी सद्भाव व शांति बनाये रखने को लेकर गुरुवार को धोरैया थाना परिसर में सीओ श्रीनिवास सिंह तथा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि होली त्योहार आपसी भाई चारे व शांति सद्भाव का प्रतीक है. इस पर्व को शांति सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।