धोरैया: कटहरा गांव से धनकुंड पुलिस ने दस लीटर महुआ शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा बांका जेल
Dhuraiya, Banka | Mar 20, 2024 धनकुंड पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के कटहरा गांव निवासी शराब कारोबारी कंचन राय को गिरफ्तार कर लिया. उसके घर से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया . थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कारोबारी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.