धोरैया: धनकुंड थाना में पुलिस अधीक्षक मध निषेध की देखरेख में 2803 लीटर अवैध शराब का किया गया विनष्टीकरण
Dhuraiya, Banka | Mar 21, 2024 धनकुंड थाना में गुरुवार को करीब 2803 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि धनकुण्ड,धोरैया,रजौन,नवादा थाना में जब्त शराब का पुलिस अधीक्षक मधनिषेध रविन्द्र कुमार सिंह की देखरेख में अंचल निरीक्षक संजय कुमार की मौजूदगी में धनकुण्ड थाना में 2256 लीटर विदेशी तथा 547 लीटर देसी अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया।