मुख्यमंत्री के कर-कमलों से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के तहत राज्य की 25 लाख महिला लाभुकों के खातों में प्रति लाभुक 10,000 रुपये की दर से कुल 2,500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे।