पीरटांड: राजस्थान के हेम प्रभु सुरेश्वरजी महाराज के नेतृत्व में पीरटांड़ के ऋजुबालिका तीर्थस्थल पहुंची जैन समाज की पद छलक यात्रा
बिहार के जमुई स्थित लक्षवाड़ा से शुरू श्वेतांबर जैनसमाज की पदछलक यात्रा रविवार को पीरटांड़ बराबर नदी तट के ऋजुबालिका तीर्थ स्थल पहुंचा।यात्रा राजस्थान के जैनमुनि हेमप्रभु सुरेश्वर जी महाराज व साध्वी मुक्ति के नेतृत्व में शुरू हुई।भगवान महावीर के दर्शन के बाद तीर्थ यात्री यहां पहुंचे।सम्मेद शिखर पार्श्वनाथ में 3 जैनमुनियों को दीक्षा दी जाएगी।