पीरटांड: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मधुबन में पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल पार्श्वनाथ मधुबन पहुंचे।मधुबन के सम्मेद शिखर पारसनाथ पर्वत की तलहटी से आदिवासी समुदाय के सर्वाेच्च पूजा स्थल मरांगबुरू मांझी थान में पूजा अर्चना करने पहुंचे।विधि विधान के साथ पूजा किया और मत्था टेका।किसानों को 639 करोड़ के मेगा पाइप लाइन सिंचाई योजना की सौगात दी।17 पंचायतों के 165 गांवों को लाभ होगा।