जुलाना: जुलाना कस्बे की परशुराम धर्मशाला में पहुंचे राई के विधायक मोहनलाल शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया
Julana, Jind | Jan 26, 2024 शुक्रवार को जुलाना कस्बे की परशुराम धर्मशाला में राई के विधायक मोहनलाल शर्मा पहुंचे और एक जनसभा को संबोधित किया। यहां पर ब्राह्मण सभा द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए राई के विधायक मोहनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार मे चहुमुखी विकास हो रहा है।