जुलाना: शादीपुर गांव में किसानों की हुई बैठक, 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का लिया निर्णय
Julana, Jind | Jan 24, 2024 शादीपुर गांव में किसानों की एक बैठक आयोजन किया गया बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य अभिमन्यु कोहाड़ ने शिरकत की। किसानों को संबोधित करते हुए अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सरकार ने अभी तक किसानों की एक भी मांग नहीं मानी है। किसान 13 फरवरी को फिर से दिल्ली कूच करेंगे।