जुलाना: सोनिया स्कूल के पास साइकिल चालक को टक्कर मारने के आरोप में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Julana, Jind | Jan 25, 2024 वीरवार को जुलाना पुलिस ने बताया कि करसोला गांव निवासी धीर सिंह ने शिकायत दी है कि उसके भाई बलवान सिंह को अज्ञात कर चालक ने सोनिया स्कूल के पास टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।