Raigarh Bike Theft For Girlfriend: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्यार के चक्कर में एक युवक ने ऐसा कांड कर दिया, जिसे सुनकर अधिकारी भी दंग रह गए. दरअसल, मध्य प्रदेश का ग्वालियर निवासी निर्मल धाकड़ अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रायगढ़ आया था, लेकिन पैसे खत्म होने के बाद उसने बाइक चोरी का रास्ता अपना लिया. पुलिस ने निर्मल को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला ?
तो पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी निर्मल धाकड़ ग्वालियर के मोरार का रहने वाला है. 12 सितंबर को वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए ग्वालियर से रायगढ़ आया था. यहां पहुंचने के बाद उसके पैसे खत्म हो गए. लेकिन निर्मल ने पैसे कमाने का अजीबो-गरीब रास्ता ढूंढ डाला. खर्च चलाने के लिए उसने बाइक चोरी करनी शुरू कर दी. आरोपी एक चोरी से नहीं रुका. कुल मिलाकर निर्मल ने एक के बाद एक 5 बाइक और स्कूटर चोरी किए.
( Chhattisgarh News, MP News, Breaking News, Raigarh News, GF-BF News)