जमुई: गिद्धौर में मवेशी के हमले से वृद्ध महिला घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 2, 2026 जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब एक वृद्ध महिला मवेशी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।