शाजापुर: पालक महासंघ ने कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपा, निजी स्कूलों की मनमानी पर नियंत्रण की मांग
पालक महासंघ के पदाधिकारियों ने शाजापुर में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एडीएम बीएस सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निजी स्कूलों की मनमानी पर नियंत्रण करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कुल 12 सूत्रीय मांगे हैं। संगठन के संरक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि पालक महासंघ द्वारा एडीएम बीएस सोलंकी को ज्ञापन सोपा गया है।