अलवर: चिकित्सा मंत्री ने अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
Alwar, Alwar | Jun 25, 2026 चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने आज अलवर के सामान्य, जनाना, शिशु चिकित्सालय एवं बड़ौड़ा मेव सीएचसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्डों, दवा वितरण केंद्र, जांच लैब व साफ-सफाई का अवलोकन किया। मरीजों व परिजनों से बात कर फीडबैक लिया।