केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के हाई प्रोफाइल मंत्रियों ने 2025-26 को लेकर अपनी संपत्ति का ऐलान किया है। इसमें उन्होंने जो जानकारियां दी हैं, वो बेहद दिलचस्प तस्वीर पेश करती हैं। केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति में जहां क्रिप्टोकरेंसी, विदेशी निवेश और करोड़ों के एसेट की जानकारी है। इसके साथ ही गाय, भेड़, पुरानी कारें और कृषि योग्य भूमि की भी सूचनाएं शामिल हैं। 30 कैबिनेट मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले पांच राज्य मंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण करने पर कई ऐसी बातें जो बेहद खास है। इससे पता चलता है कि उनके पोर्टफोलियो (संपत्ति का ब्यौरा) एक जैसे नहीं हैं।
केंद्रीय मंत्रियों की ओर से दी गई इन जानकारियों में जीवनसाथी और आश्रित बच्चों की संपत्ति भी शामिल है। सहयोगी दलों के मंत्रियों एचडी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी और जयंत चौधरी ने विस्तृत जानकारी दी है। कुमारस्वामी और मांझी ने तो पशुधन की भी जानकारी दी है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री औ
Korba, Korba | Sep 14, 2026