विधायक राम कुमार कश्यप ने वार्ड नंबर-1 में विकास कार्यों का किया शुभारंभ, बसंत विहार की गलियों में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक और गांव कैलाश में सीसी सड़क का होगा निर्माण।
दोनों विकास कार्यों पर खर्च होंगे 33.06 लाख रुपये, स्थानीय निवासियों को मिलेगी आवागमन में सुविधा।
करनाल इंद्री के विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने नगर निगम करनाल के वार्ड नंबर-1 के अंतर्गत बसंत विहार क्षेत्र की विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाने तथा गांव कैलाश में मेन रोड से सामुदायिक केंद्र तक सीमेंट कंक्रीट सड़क के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन दोनों विकास कार्यों पर कुल 33.06 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
बसंत विहार क्षेत्र की विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य पर 21.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि गांव कैलाश के मेन रोड से सामुदायिक केंद्र तक सीमेंट कंक्रीट सड़क के निर्माण पर 11.76 लाख रुपये की लागत आएगी। इन विकास कार्यों से गलियों एवं सड़क की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को दैनिक आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
इंद्री विधानसभा क्षेत्र में तेजी से करवाए जा रहे विकास कार्य:- राम कुमार कश्यप।
विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बहार आई हुई है। क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के पास जनसुविधाओं के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को सड़क, गलियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले तथा विकास कार्यों का फायदा सीधे आमजन तक पहुंचे। इसी दिशा में लगातार योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास योजनाओं से प्रदेशवासियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास क