टीकमगढ़: देहात पुलिस पर अभद्रता का आरोप, भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, एएसपी बोले- जांच कर होगी कार्रवाई
टीकमगढ़ की देहात थाना पुलिस पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष से कथित तौर पर अभद्रता का आरोप लगा है। इस पूरे मामले में आज सोमवार को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सोपा फिलहाल पुलिस का कहना है कि वह जांच कर वैधानिक कार्रवाई करेगी।