छतरपुर।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ में जमीनी विवाद में पक्ष विपक्ष आमने-सामने
अनावेदक हल्के और उमेश साहू ने आवेदकों पर अतिरिक्त जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया हल्के और उमेश साहू ने बताया कि सटई रोड पर 11 फीट और पीछे 100 फीट जमीन पर हमारी अतिरिक्त भूमि पर चंद्रभान साहू और अन्य लोग कब्जा कर रहे हैं। अनावेदक हल्की और उमेश साहू ने बताया कि हमने 111 फीट मेन रोड पर और 100 फीट पीछे जमीन बेची थी लेकिन अब 122 फीट मेन रोड पर और लगभग 200 फीट पीछे जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। आर आई ने बताया कि तहसीलदार के आदेश पर पूर्व में इस जमीन पर सीमांकन किया गया था उसके आधार पर आवेदकों को कब्जा दिलाया गया है।