अशोक नगर की कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पठार मोहल्ला स्थित मरघट साला के पास एक महिला अवैध रूप से हाथ भट्टी से बनी हुई शराब बेच रही थी। पुलिस मुखबिर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मौके से 5 लीटर हाथ मिट्टी से बनी हुई शराब जप्त की। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।