घरघोड़ा: ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारा, 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹17,650 नकद और 8 दोपहिया वाहन जब्त
धरमजयगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत ग्राम उदउदा में जुआ फड़ पर छापा मारकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में ₹17,650 नकद, जुआ सामग्री और करीब ₹2.5 लाख कीमत के आठ दोपहिया वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।