हरिद्वार: 5 साल से फरार NBW वारंटी को GRP ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
हरिद्वार रेलवे स्टेशन की राजकीय रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 5 साल से लगातार फरार चल रहे गैर जमानती वारंट के एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। रोशनाबाद स्थित कोर्ट में पेश कर वारंटी अर्जुन को जेल भेज दिया गया है। GRP का कहना है कि लगातार ठिकाने बदलने पर वारंटी गिरफ्तार नहीं हो रहा था।