हरिद्वार: सिंहद्वार स्थित UKPSC ने जेल बंदी रक्षक परीक्षा - 2022 के 46 अभ्यर्थियों को विभिन्न कारणों से निकाला बाहर
सिंहद्वार स्थित राज्य लोक सेवा आयोग ने जेल बंदीरक्षक परीक्षा - 2022 में 46 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि 43 अभ्यर्थी 28 से 30 नवंबर तक आयोग द्वारा आयोजित किए गए अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे जबकि 3 अभ्यर्थियों को अलग अलग कारणों के चलते बाहर किया गया है।