हरिद्वार: ऑपरेशन नई किरण के तहत ज्वालापुर पुलिस ने अहबाबनगर में लोगों के साथ की बैठक, साइबर क्राइम और E-FIR के बारे में दी जानकारी
ऑपरेशन नई किरण के तहत शनिवार को ज्वालापुर पुलिस ने अहबाबनगर में लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी को लेकर लोगों को जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी कॉल और SMS में अगर OTP मांगा जाता है तो उसे कतई शेयर ना करें। इस मौके पर घर बैठे ऑनलाइन FIR दर्ज करने की भी लोगों को प्रक्रिया समझाई गई।