हरिद्वार: ज्वालापुर के आर्यनगर में गुटखा व्यापारी के गोदाम पर राज्य कर विभाग ने मारा छापा, ₹20 लाख की कीमत के 80 बोरे जब्त
ज्वालापुर में टैक्स चोरी कर रहे गुटखा व्यापारी के गोदाम पर राज्य कर विभाग ने छापेमारी की। आर्यनगर में बने गोदाम पर शनिवार को छापेमारी करते हुए अधिकारियों ने गुटखे के 80 बोरे जब्त कर लिए हैं। जब्त किए गए माल की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर कार्तिकेय वर्मा ने जांच के बाद पेनाल्टी लगाने की बात कही है।