हरिद्वार: गोविंदपुरी कॉलोनी में चोरों व अपराधियों का आतंक, 2 दिन पूर्व हुई चोरी के बाद कार का शीशा तोड़कर की गई टप्पेबाजी की कोशिश
पॉश कॉलोनी गोविंदपुरी में चोरों व अपराधियों का आतंक है। 2 दिन पूर्व यहां एक घर में चोरी हुई थी। अब कार का शीशा तोड़कर टप्पेबाजी की कोशिश की गई है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने बाद पीड़ित ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी है।