पिथौरा: अठारहगुडी में घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले पांच लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
अठारह गुड़ी में घर में घुसकर अश्लील गाली गलौज देने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले पांच लोगों के खिलाफ पिथौरा थाना में अपराध दर्ज किया गया है। प्रार्थी भगवान दास पटेल की रिपोर्ट पर आरोपी राजा भट्ट ,अजय भट्ट, आशीष भट्ट, रानी भट्ट, एवं हेमलता भट्ट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।