पिथौरा: राजा सेवैया खुर्द के राइस मिल के ऑफिस का दरवाजा तोड़कर ₹400000 चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
राजा सेवईया खुर्द के राइस मिल के ऑफिस का दरवाजा तोड़कर ₹400000 चोरी करने वाले , अज्ञात आरोपी के खिलाफ पिथौरा पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । प्रार्थी अनिल अग्रवाल के छत्तीसगढ़ राइस मिल के ऑफिस का दरवाजा तोड़कर टेबल के दराज में रखे चार लख रुपए की चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है ।