पिथौरा: किशोरी को अश्लील वीडियो भेज कर परेशान करने वाले अकोरी निवासी आरोपी के खिलाफ पिथौरा थाना में अपराध दर्ज
किशोरी को अश्लील वीडियो भेज कर परेशान करने वाले अकोरी निवासी आरोपी के खिलाफ ,पिथौरा पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । पिथौरा थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने आज उपरोक्त मामले में अपराध दर्ज कराया है ,प्रार्थी की भतीजी को ग्राम अकोरी निवासी आरोपी ओम प्रकाश नायक पिता जुगनू नायक के द्वारा अश्लील वीडियो भेज कर परेशान किया जा रहा था।