पिथौरा: ग्राम धनसुली में कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद के द्वारा किसानों के समक्ष दवा का छिड़काव कर किया गया प्रदर्शन
ड्रोन तकनीक प्रदर्शन अंतर्गत ग्राम धनसुली में कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद के द्वारा, किसानों के समक्ष दवा का छिड़काव कर प्रदर्शन करते हुए किसानों को प्रेरित किया गया । इस अवसर पर उन्नत कृषि से जोड़ना तथा समय के बचत के साथ लागत मूल्य को कम करने एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदर्शन कर प्रेरित किया गया ।