पिथौरा: टेका के पास जंगल के भीतर छुपा कर रखे गए खैर प्रजाति की लकड़ियों को पिथौरा वन विभाग की टीम ने जब्त कर की कार्रवाई
टेका के पास जंगल के भीतर छुपा कर रखे गए खैर की लकड़ियों को पिथौरा वन विभाग की टीम ने जब्त करते हुए कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा टेका के पास जंगल के भीतर खैर प्रजाति की लकड़ियों को छुपा कर रखा गया था। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके से भारी मात्रा में लकड़ी जब्त कर कार्रवाई की है।