नौगढ़: चकरघट्टा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। वही पूरे मामले में पुलिस ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे को बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा जांच और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।