सिंधी कॉलोनी में रहने वाले थोक व्यापारी मोहन दीवान के घर में रखा करीब 38 लाख का सोना गायब हो गया है। यह तब हुआ जब वे परिवार के साथ भतीजी की शादी में दमन द्वीप गए थे। घर पर ताले लगे थे। जिस अलमारी में सोना रखा था वह कमरे में सीढियों के पास रखी थी। न ताले टूटे न अलमारी के लॉकर। गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस द्वारा जानकारी मिली है