गिरिडीह: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सिरसिया कार्यालय में की बैठक
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर गुरुवार को 12 बजे सिरसिया प्रखंड कार्यालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही मैपिंग कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते सभी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया।