गिरिडीह: बढ़ती ठंड को देखते हुए उपायुक्त ने नगर निगम समेत सभी प्रखंडों में अलाव की व्यवस्था करने का दिया निर्देश
बढ़ती ठंड को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस से गुरुवार शाम 5 बजे पुनः नगर निगम समेत सभी प्रखंडों में बढ़ती ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है। इस आलोक में जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि रात के समय ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल सके।