गिरिडीह: गांडेय कार्यालय परिसर में कृषि तकनीकी केन्द्र में लाभुकों के बीच मक्का के बीज का वितरण
गांडेय प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड कृषि तकनीकी केन्द्र में गुरुवार की दोपहर 1 बजे से गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों के लाभुकों के बीच मक्का के बीज का वितरण किया गया।इस दौरान विभिन्न गांवों के दर्जनों किसानों के बीच बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत मक्का के बीज का वितरण किया गया।