गिरिडीह: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने रांची में मंत्री से मिलकर गिरिडीह जिले में पांच प्रखंडों के गठन की मांग की
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने गुरुवार को 2 बजे रांची में प्रदेश के मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिलकर गिरिडीह जिले में पांच प्रखंड की नव गठन की मांग की। साथ ही जमुआ प्रखंड को अनुमंडल बनाने की भी मांग की। इसको लेकर एक पत्र मंत्री को रांची स्थित उनके आवास पर मिल के दिया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में और कई प्रखंड बनने की अहर्ता रखती है।