लालगंज: बरदह थाना की पुलिस ने फर्जी मदरसा संचालन के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्र व मय हमराह फोर्स ने फर्जी मदरसा संचालन के माध्यम से सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद मजीद पुत्र बिस्मिल्लाह को कोदहरा मोड़ से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया ।