हायाघाट: हायाघाट थाना क्षेत्र के गोदाईपट्टी की नाजरा खातून की मौत DMCH में इलाज के दौरान हुई मौत,सांप काटने के बाद चल रहा था इलाज
हायाघाट थाना क्षेत्र के गोदाईपट्टी वार्ड नंबर 15 निवासी मो. इफ्तिखार की पत्नी नाजरा खातून (30) की मौत सर्पदंश से हो गई। बताया जाता है कि उनकी पत्नी तीन माह से अपने मायके खरसल में रह रही थी।मृतका की ननद नसीमा खातून ने बताया कि नाजरा ईद के मौके पर पति के परदेस में रहने के कारण बच्चों के साथ मायके चली गई थी। जहां सांप ने काटा और DMCH में इलाज के दौरान मौत हुई।