हायाघाट: नगर एसपी शुभम आर्य के द्वारा हायाघाट प्रखंड के पतौर थाना का किया गया औचक निरीक्षण,पुलिस कर्मी को दिए कई निर्देश
नगर एसपी शुभम आर्य के द्वारा पतौर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आगंतुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, वारंट/इश्तेहार/कुर्की पंजियों का अवलोकन किया गया जिसके बढ़ कई दिशा निर्देश दिए गए,जिसमे खास कर पतौर थाना के लंबित विशेष कांडो के समीक्षा उपरांत निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक निर्देश गए।