शिवगंज: सिरोही में बेकाबू ट्रक की टक्कर से 4 बकरियों की मौत
सिरोही के पालड़ी एम थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 4 बकरियों की मौत हो गई। 2 बकरियां गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रक चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।