गोलमुरी-सह-जुगसलाई: मानगो पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास, पारिवारिक विवाद बना कारण, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
जमशेदपुर स्थित मानगो पुल पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर करीब 3:30 बजे पुल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के समय पुल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे कूदने से पहले ही पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को समझा-बुझाकर थाने ले जाया गया।