पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को कटोरिया रेफरल अस्पताल सहित क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवति महिलाओं के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर गर्भवति महिलाओं का हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन सहित जरूरी जांच किया गया। जिसके बाद आवश्यकतानुसार उनंहें दवा दी गयी। दोपहर तीन बजे तक तीन सौ से ज्यादा गर्भवति महिला की जांच की जा चुकी थी