जमुई: जन सुराज का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, रॉबिन सिंह बने जिलाध्यक्ष
Jamui, Jamui | May 2, 2026 जन सुराज पार्टी ने संगठन विस्तार को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार 3 बजे जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती द्वारा जारी सूची में रॉबिन सिंह को जमुई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि नीलम मेहता को महिला अध्यक्ष बनाया गया।