मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर संभाग के सात जिलों में 924.22 करोड़ रुपये की लागत के कुल 1,452 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान कॉनफेड और राजससंघ के बीच वन धन केंद्रों द्वारा तैयार उत्पादों के विपणन एवं बिक्री के लिए एमओयू भी किया गया। साथ ही, राजससंघ के ब्रांड ‘वनगिरी’ और इसके तहत तैयार पहले उत्पाद ‘आदिपराग’ शहद का लोकार्पण किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शंकर का पंचामृत से अभिषेक किया। प्रतापगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक गैर नृत्य के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। #bhajanlalsharma #cm #rajasthan #pratapgarh