मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहुंचे उदयपुर एयरपोर्ट, निजी रिसॉर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
उदयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत प्रतापगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे पास ही स्थित एक निजी रिसॉर्ट के लिए रवाना हुआ। रिसॉर्ट में सीएम भजन लाल शर्मा स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
#udaipur #mewar #trendingudaipur #rajsamand