भिनगा: पसियन पुरवा सड़क के पास से एक आरोपी गिरफ्तार, एक अदद नाजायज अद्धी बंदूक जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद
प्रभारी निरीक्षक सिरसिया भानु प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पसियनपुरवा सडक के पास से 01 अभियुक्त जयराम पुत्र छोटेलाल निवासी हेमपुर थाना सिरसिया श्रावस्ती को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 01 अदद नाजायज अद्धी बन्दूक 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है।