भिनगा: पुलिस कार्यालय भिनगा में जनता दर्शन में पहुंचे 14 फरियादी, SP ने सुनी शिकायतें शीघ्र निस्तारण के संबंधित को दिए निर्देश
जनता दर्शन के दौरान 14 फरियादियों की समस्या को सुनकर संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने निर्देशित किया।वहीं जनसुनवाई के दौरान कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 03 भूमि विवाद 05 पारिवारिक विवाद व 06 अन्य विवाद से संबंधित थे। प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को आदेशित किया।