भिनगा: फुलरहवा गुलरा से ककरदरी मार्ग पुलिया के पास से 03 लाख रूपये का 01 किलो 132 ग्राम चरस बरामद, एक अभियुक्त भी गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह थाना सिरसिया मय टीम ने फुलरहवा गुलरा से ककरदरी मार्ग की पुलिया के पास से 01 अभियुक्त गोली उर्फ बरकत अली पुत्र इरफान मोहम्मद निवासी बढईपुरवा थाना सिरसिया को गिरफ्तार किया है। वहीं जामा तलाशी 1 किलो 132 ग्राम अवैध चरस बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 3 लाख रूपये बताई जा रही है।वहीं आरोपी के विरुद्ध NDPS ACT में मामला दर्ज किया गया है