शाजापुर: परिवार विभाग ने बेरछा क्षेत्र के स्कूली वाहनों का किया चेक, 5 वाहनों से वसूल किए 63600 रुपये शमन शुल्क
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश के पालन में परिवहन विभाग द्वारा बेरछा क्षेत्र में स्कूली वाहनकी सघन चेकिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर फाइटर, फर्स्ट एड बॉक्स आदि चेक किए गए। साथ ही 5 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया और 7 वाहनों से शमन शुल्क 63600 रूपये राशि वसूल की गई।