शाजापुर: शाजापुर में महिलाओं और युवतियों ने गरबे की रिहर्सल शुरू की, नवरात्रि में मातारानी के पांडालों में होगी मां की आराधना
नवरात्रि पर इस वर्ष भी माता रानी के विभिन्न पांडालों में गरबे के माध्यम से मां की आराधना की जाएगी। इसके लिए महिलाओं और युवतियों ने तैयारी शुरू कर दी है। वजीरपुरा स्थित दामोदर दर्जी समाज धर्मशाला में रोजाना सायं 5 बजे से बड़ी संख्या में पहुंच कर इनके द्वारा गरबे का अभ्यास किया जा रहा है।